Thursday, October 18, 2018

कुछ ऐसे ही

"ईश्वर व्यक्ति की सोच के अनुसार , अपने फैसलों का निर्धारण करता हैं।"

भक्ति का फल तो मिलना तय हैं, पर उस भक्ति के पीछे आपकी सोच क्या हैं, यह ईश्वर के फैसलों द्वारा आपको मिलने वाले फल का निर्धारण करती हैं। जिसकी सोच शुद्ध, व परोपकार की भावना की रहती हैं, उसे फल भी उतना ही अधिक मिलता हैं। और जिसकी सोच सिर्फ़ दूसरो के अहित की रहती हैं, वो खुद ही कभी खुश नही रह पाता।
इसलिये हमेशा सबके बारे मे अच्छा ही सोचो, कोई फर्क नही पड़ता किसकी सोच आपके बारे मे क्या हैं। आपका काम हैं, अपने दिमाग को फिज़ुल की बातों से दूर रखना, अपने मन को अशुद्ध बातों से अशुद्ध विचारों से मुक्त रखना। अगर आप यह करने मे सफल हो पाते हैं। अपने मन और दिमाग को इस काबिल बना पाते हैं, की वह सबका भला ही सोचे। तो आपको आपकी भक्ति और कर्मो का फल हमेशा अच्छा ही मिलेगा।
याद रखियेगा जिसका मन, विचार और कर्म शुद्ध होते हैं। उसके साथ हर पल ईश्वर होते हैं। उसका दुनिया की कोई भी नकारात्मक सोच और विचार कभी कुछ नही बिगाड़ सकता।

#kuchaisehi #ayushpancholi #ayuspiritual #hindimerijaan

No comments:

Post a Comment