क्या किसी ने कल को जाना या कल को देखा हैं?
कल जैसा कुछ होता ही नही हैं। क्योकी अगर मैं कहूँ आपने क्या कल को कभी महसूस किया हैं, क्योकी कुछ होगा तो महसूस होगा ना। जो हैं आज हैं, जो हैं आज मे हैं। कल ना ही किसी ने देखा हैं, ना ही कल का कुछ किसी को पता हैं। कल की फ़िक्र करने से कभी किसी को कोई लाभ नही होता, ना ही कुछ प्राप्त होता हैं। क्योकी जो कभी आना ही नही, जो कभी होना ही नही उसकी क्या सोचना।
अगर आप कल को सोचकर जी रहे हो, बड़ी बड़ी प्लानिंग कर रहे हो। तो आप शायद अपनी जिन्दगी की सबसे बड़ी भूल कर रहे हो। आप अगले पल क्या होने वाला हैं, वह नही जानते तो फ़िर कल का आज से सोचकर आज को क्यो खप रहे हो। आज हो इसी बात की खुशी मे आज को खुशी खुशी जीयों। फ़िर अगर कल फिर हुआ तो कल के आज मे जीना। अगर जीवन को सही से जीना हैं, तो आज मे जीना सीखलो। आज ही आपका हैं, आज ही आपका रहेगा। याद रखना कल वही हैं, जो बीत चुका। आने वाला कुछ कल नही होता। क्योकी अगले पल क्या होगा इसका ज्ञान किसी को भी नही। और अगर आपको लगता हैं, की आप जानते हो आपके साथ अगले पल, अगले दिन, या आने वाले दिनो मे क्या होना हैं, या क्या होने वाला हैं, तो बेशक आप उसकी तैयारी करो । पर क्या सच मे प जानते हो यह जरुर सोचना। शायद मे जिन्दगी की वो खुशी मत खो देना जो आज मे हैं।
आज ही सबकुछ हैं, आप आज ही सब पा सकते हैं। बस आज मे जीना सीखलो।
कुछ गलत लगा हो तो क्षमा।
©आयुष पंचोली
©ayush_tanharaahi
#kuchaisehi #ayushpancholi #hindimerijaan #ayuspiritual
No comments:
Post a Comment