Friday, August 2, 2019

रिश्ते और सम्बंध , कलयुगी माया के बन्धन. !!!

रिश्ते क्या हैं,सम्बंध क्या हैं…?

सच कहूँ तो, रिश्ते और सम्बंध इस जीवन का सबसे बड़ा झुठ हैं। यह सिर्फ मात्र एक दिखावा हैं और कुछ नही। जो आपको हर पल अपने कर्म से पहले उनके बारे मे सोचने पर विचलित करेगा। अगर कलयुग की बात करे तो कलयुग माया से पूरी तरह प्रभावित हैं, माया से ही पूरी तरह ग्रसित हैं। यह रिश्ते और सम्बंध और कुछ नही उसी माया का एक रूप हैं। जो सदा हमे जकड़े रखते हैं। और अपने लक्ष्य से विचलित करते हैं।
अगर कोई व्यक्ति जीवन मे कभी कुंडलिनी जागरण का सोच रहा हैं या करना चाहता हैं, तो एक बात याद रखना, जितने ज्यादा रिश्तों मे उलझोगे, उतना ज्यादा इस शक्ती से दूर होते चले जाओगे। क्योकी अगर मूलाधार चक्र जाग्रत होता हैं, तो वह सबसे पहले इन रिश्तों से ही आपको दूर करता हैं, जो माया का एक रूप एक प्रलोभन हैं।
रिश्ते और सम्बंध सिर्फ स्वार्थ पुर्ती का एक जरिया हैं। क्योकी अगर इस मायालोक मे जन्म लिया हैं तो माया, के बन्धन मे आपको कोई तो जकड़ ही लेता हैं, जिसे सबसे ज्यादा अन्जाम यही रिश्ते यही सम्बंध देते हैं।
माँ, पिता, भाई, बहन, पत्नी, बेटा, बेटी, दोस्त यह रिश्ते यह सम्बंध और कुछ नही बस मोह का वही मार्ग हैं, जो आपकी मुक्ति के मार्ग को अवरोधित करता हैं। एक पुरुष और एक स्त्री के आपसी समबन्ध से एक सन्तान का जन्म होता हैं, अब दो लोगो के आपसी समबन्ध से जैसे ही तीसरा उतपन्न हुआ, रिश्ते और सम्बंध भी बढ गये। और यही प्रक्रिया निरन्तर चल रही हैं। किसी को अपने कुल की चिंता हैं, की उसके बाद उसके कुल को आगे कौन बडायेगा तो वह समबन्ध बनाता हैं। किसी को चिंता हैं, की बिना सन्तान के उसकी मुक्ति कैसे होगी तो वह सम्बन्ध बनाता हैं। कोई इस फ़िक्र मे हैं की अगर उसके साथ कोई ना होगा तो, वो कैसे जियेगा, तो वो समबन्ध बनाता हैं। इसी तरह यह फ़िक्र यह चिंता ही मनुष्य को माया से सदा जोड़े रखती हैं। और उस अस्तित्व का ज्ञान होने ही नही देती जो उसकी पूर्णता का माध्यम हैं।
रिश्ते और समबन्ध बनाना गलत नही हैं, मगर सदा के लिये उनमे ही उलझ कर रह जाना तो गलत हैं। यह इस जीवन का एक अकाट्य सत्य हैं , की हर रिश्ता स्वार्थ से ही जुड़ा हैं, हर रिश्ता आपसे कुछ ना कुछ उम्मीद ही रखता हैं। सिर्फ ईश्वर ही हैं,जिसे आपसे कभी कोई उम्मीद नही रहती । क्योकी वह जानता हैं, यह पहले से ही इतने जन्जालो मे उलझ हैं, इससे क्या उम्मीद रखे, जो मेरे ही सहारे जी रहा हैं। और हम सबसे ज्यादा धोखा भी उसी ईश्वर को देते हैं। सिर्फ इन सांसारिक माया जाल से जुड़े सम्बंधो को सबकुछ मानकर।
पर सही कहूँ तो धोखा शायद हम अपने आपको ही दे रहे हैं। हम जितने रिश्तों मे बंधते जायेंगें, उनसे हमारी और हमसे उनकी उम्मीदे भी उतनी ही बड़ती जायेंगी। और यही उम्मीदे उस मार्ग मे बाधा बनेगी, जो आपका लक्ष्य हैं।
मुझे लिखने का शौक हैं, मैं लिखता हूं। यहां कोई मुझे भाई कहता हा8न, कोई दोस्त कहता हैं, कुछ रिश्ते बनाये हैं यहां भी। अब अगर कोई मेरा लिखा नही पड़ता और उस कारण मे लिखना बंद करदूं, तो यह उम्मीद की मेरा लिखा लोग पड़ेंगे, या वही पड़ेंगे जो मेरे अपने हैं, तो ही मैं लिखूंगा। तो यह उम्मीद सिर्फ मेरे मार्ग मे बाधा ही बडायेगी। मेरा कार्य अपने विचारो को व्यक्त करने का हैं, मैं वह कर रहा हूं। अब उनपर किसी की प्रतिक्रिया आये तो भी ठीक ना आये तो भी ठीक। मैं अगर सिर्फ लोगों से अपने लिये उम्मीदे ही लगाता रहूँगा तो शायद मैं कभी जी ही नही पाऊँगा। यही हर रिश्ते की कहानी हैं। जहां उम्मीदे और माया के जाल ने रची विचित्र बन्धन मे बांध के रखने की कहानी हैं। रिश्ते सिर्फ बन्धन हैं, अगर कुछ पाना है, और सही कहूँ अगर अपने आपको, अपने अस्तित्व को, अपने ईश्वर को पाना हैं, तो बन्धनो से आजाद होना ही पड़ेगा, उम्मीदो से खुद को दूर करना ही पड़ेगा, और माया के मोहपाश से छूटना ही पड़ेगा। वरना होना वही हैं, जो होता आया हैं, और जो हो रहा हैं। सब आपकी नजरो के सामने ही हैं। 

आयुष पंचोली
©ayush_tanharaahi

#kuchaisehi #ayushpancholi #hindimerijaan #ayuspiritual

No comments:

Post a Comment