सज गये घर-बार सभी के ,
रोशन हैं बाजार।
रोशन हैं बाजार,
हैं आया दीपो का त्योहार।
आया दीपो का त्योहार,
हैं लाया खुशियों की बहार।
लाया खुशियो की बहार,
हे अद्भूत परम्परा की मिसाल।
हे अद्भूत परम्परा की मिसाल,
सनातन धर्म का शिरोमणी त्योहार।
सनातन धर्म का शिरोमणी त्योहार,
पुरातन प्रचलित गाथाओ का त्योहार।
पुरातन प्रचलित गाथाओ का त्योहार,
धनवंतरी के अवतरण का हैं त्योहार,
अमृत प्राप्ति का आधार।
नरकासुर के अन्त का हैं त्योहार,
सृष्टि कल्याण का कर्णधार।
वृहद ज्योतिष का हुआ आगाज,
कामख्या अवतरण का हैं त्योहार।
तन्त्र, यंत्र का जनक हैं ये त्योहार,
हर वर्ग को देता ख़ुशियाँ अपार।
लक्ष्मी और सौंदर्य संरक्षण का त्योहार,
प्रचलित मान्यताओ का आधार।
लक्ष्मी की पूजा का त्योहार,
राम के वनवास अन्त से शिरोधार्य।
दीपोत्सव का हैं त्योहार ,
अमावस की काली रात को हराता,
दीपो का त्योहार।
गोवर्धन पूजा का त्योहार,
गो धन हैं जिसका आधार।
भाई के वचनों से बंधा त्योहार,
यमराज और यमुना के भाई बहन के रिश्तो की हैं मिसाल।
बड़ा ही पावन यह त्योहार,
पन्च दिवसीय दिपोत्सव का हैं त्योहार।
पन्च दिवसीय दिपोत्सव का हैं त्योहार,
हे अद्भूत गाथाओं का आधार।
हे अद्भूत गाथाओ का आधार,
कार्तिक मास के अन्तिम कृष्ण पक्ष का यह त्योहार।
कार्तिक मास के अन्तिम कृष्ण पक्ष का हे त्योहार,
हे अस्तित्व जिसका बड़ा विशाल।
हे अस्तित्व जिसका बड़ा विशाल,
मेरे भारत वर्ष का है त्योहार......!!!!!!
आप सभी मित्रो, भाईयों व मेरी प्यारी बहनों को, पन्च दिवसीय दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें।
आयुष पंचोली
ayush_tanharaahi
#kuchaisehi #ayushpancholi #ayuspiritual #hindimerijaan #sanatandharm #kuchaisehi
https://kuchaisehibyayush.wordpress.com
https://kuchaisehibyayush.blogspot.com/?m=1
https://sanatandharmbyayush.wordpress.com
https://sanatanspiritualpost.blogspot.com/?m=1
No comments:
Post a Comment