🙏🙏🙏🙏❤❤❤
दो जिस्म
एक जान ....
की वो मिसाल
पुरानी हैं।
पवित्र प्रेम
कहते हैं जिसे
दुनिया वाले,
वो राधा कृष्ण की
अनोखी कहानी हैं......!!!!!
प्रेम की परिभाषा का,
एक अद्भूत वो मिलाप हैं।
राधा से वियोग ही तो,
कृष्ण का विलाप हैं।
कोई नही जानता पीड़ा,
कृष्ण की,
राधा का वियोग सब कहते आये हैं।
जिस्म से जब रूह जुदा हो जाये,
वो पीड़ा कहाँ शब्दों मे बयाँ होती हैं।
प्रेम अमर हो जाता हैं,
रूह का रूह से जब मिलन हो जाता है।
जिस्म होता हैं कान्हा,
रूह राधा का एहसास हो जाता हैं।
कुछ ऐसा ही होता हैं,
बन्धन यह पवित्र प्रेम का।
दो जिस्म का एक जान से ,
संगम हो जाता हैं।
रस्मो रिवाजो से परे ,
एक रिश्ता आत्मा से जुड़ जाता हैं।
राधा की आत्मा मे कृष्ण,
कृष्ण की रूह मे राधा का वास हो जाता हैं।
जन्म मृत्यु से परे हो यह,
प्रेम अमर हो जाता है।
क्या खूब प्रेम हैं यह राधा कृष्ण का,
कृष्ण सबका हैं, पर राधा का नाम रटते ही दौडा चला आता हैं।
यह राधे का कृष्ण प्रेम,
राधेश्याम बन मोक्ष का द्वार हो जाता हैं।
!! राधेश्याम-राधेश्याम , श्याम-श्याम, राधे-राधे !!
🙏🙏
आयुष पंचोली
©ayush_tanharaahi
#kuchaisehi #ayushpancholi #ayuspiritual #hindimerijaan
No comments:
Post a Comment